2 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच लखनऊ से शुक्लागंज तक मोमो ट्रेनों का संचालन कराने की मांग

0
11

उन्नाव।जिला दैनिक यात्री संघ ने रेलवे के मंडल प्रबंधक को उन्नाव रेलवे स्टेशन के अधीक्षक के माध्यम से एक ज्ञापन भेजा है। जिसके माध्यम से संघ नें मांग की है कि 2 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच लखनऊ से शुक्लागंज तक मोमो ट्रेनों का संचालन कराया जाए।
दैनिक यात्री संघ के जिला अध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी एवं विधिक सलाहकार मुजतबा हैदर भय्यू नें संयुक्त हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा को स्टेशन अधीक्षक उन्नाव त्रिभुवन जोशी के माध्यम से भेजते हुए मांग की है कि लखनऊ कानपुर रेल मार्ग पर गंगा पुल पर स्लीपर बदलने का कार्य 2 अप्रैल से होगा जिसके कारण ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगी जिससे रोज यात्रा करने वाले कर्मचारी, मजदूर, व्यापारियों छात्रों और आम दैनिक यात्रियों को यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।इसको देखते हुए उन्होंने प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा है कि लगभग 12 वर्ष पूर्व गंगा पुल पर स्लीपर बदलने का काम किया गया था और पिछले 20 मार्च से 30अप्रैल 2025 में भी गंगापुल पर स्लीपर बदलने का काम किया गया था उस समय जिला यात्री संघ की मांग पर रेल प्रशासन नें मेमू ट्रेनों का संचालन शुक्लागंज से लखनऊ तक बहाल रखा था।ज्ञापन के जरिये जिला यात्री संघ नें मांग की है कि मेमू ट्रेनों का संचालन 2 अप्रैल से 13 मई तक शुक्लागंज स्टेशन से लखनऊ स्टेशन तक सुचार रूप से किया जाए जिससे दैनिक यात्रियों को यात्रा करने में आसानी बनी रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here