गुजरात में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें गलत, सरकार बोली- पर्याप्त स्टॉक मौजूद, घबराने की जरूरत नहीं

0
19

अहमदाबाद,गुजरात। के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कमी होने की चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने साफ किया है कि ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।
राज्य सरकार, Indian Oil Corporation और पेट्रोलियम डीलर्स संगठन की ओर से जारी संयुक्त जानकारी में बताया गया कि पूरे गुजरात में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई सामान्य रूप से चल रही है। कहीं भी ऐसी स्थिति नहीं है कि लोगों को ईंधन न मिल पाए।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मोना खंधार ने कहा कि सभी जिलों के पेट्रोल पंपों पर जरूरत के अनुसार ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य के पास अतिरिक्त भंडार (बफर स्टॉक) भी सुरक्षित रखा गया है, इसलिए किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ स्थानों पर कमी की खबरें केवल अफवाह हैं। यदि कोई पेट्रोल पंप संचालक जानबूझकर पंप बंद रखता है या लोगों को परेशान करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Indian Oil Corporation के अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी डिपो और टर्मिनलों में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल मौजूद है। तेल कंपनियों ने सप्लाई व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है ताकि कहीं भी दिक्कत न हो।
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने भी लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही गलत खबरों पर भरोसा न करें। गुजरात में ईंधन की पूरी व्यवस्था है और आगे भी सप्लाई लगातार जारी रहेगी।

देखे फोटो।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here