अहमदाबाद। 23 मार्च 2026 शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नर श्री जी.एस. मलिक सोमवार को स्वयं सड़क पर उतरे और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया। दिनांक 23/03/2026 को उन्होंने पीराना सर्कल, नारोल सर्कल तथा कोजी होटल के आसपास के व्यस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर ट्रैफिक संचालन की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कमिश्नर को बताया कि हाल के दिनों में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है, जिसमें डायवर्जन व्यवस्था, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, अवैध पार्किंग हटाने और सिग्नल व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे कदम उठाए गए हैं। इन उपायों के चलते पहले की तुलना में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी सुधार देखा गया है।
पुलिस कमिश्नर ने मौके पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अभी भी ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है, वहां स्थायी समाधान की योजना बनाकर तत्काल अमल किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बिना परेशानी आवागमन की सुविधा देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों और औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रैफिक नियंत्रण के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए।
शहर पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रहेगी।
देखे फोटो।





