परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 17 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

0
7

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र एवं थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 03, थाना बारासगवर से 02, थाना औरास से 02, थाना हसनगंज से 02, थाना अचलगंज से 02, थाना कोतवाली सदर से 02, थाना पुरवा से 01, थाना दही से 01, थाना सोहरामऊ से 01, थाना सफीपुर से 01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में प्रभारी परिवार परामर्श समिति डा0 आशीष श्रीवास्तव, डा0 शशि रंजना अग्निहोत्री, डा0 एस.के. पाण्डेय, श्री संजय चौरसिया, सहयोगी श्री अंकित रघुवंशी, श्री शिवेन्द्र सिंह तथा पुलिस टीम में प्र0नि0 महिला हेल्पडेस्क संतोष कुमारी सिंह, म0उ0नि0 मिथिलेश वर्मा एवं महिला हेल्पडेस्क पुलिस टीम से महिला आरक्षीगण अंशू रानी, पूनम यादव, नीतू सिंह, पूनम शाक्य, रूबी, अंजली वर्मा, पूजा यादव, अंजली, शिखा यादव का विशेष योगदान रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here