बांगरमऊ,उन्नाव।प्रदेश के खाद्य, फूड, किराना, रेस्टोरेंट, होटल, मिठाई आदि के खुदरा व थोक व्यापारियों को फूड विभाग में 100 रूपये के लाइसेंस को 12 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपए करने तथा सभी पंजीकृत लाइसेंस आजीवन किए जाने के प्रदेश सरकार के फैसले का व्यापारियों ने स्वागत करते हुए योगी जी के प्रति आभार जताया है।
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल द्वारा प्रदेश सरकार से अरसे से मांग की जा रही थी कि छोटे कारोबारियों को लाइसेंस राज से मुक्ति दिलाते हुए उनको बार बार लाइसेंस के नवीनीकरण प्रक्रिया को आजीवन बनाया जाए । राज्य सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए लाइसेंस को आजीवन बनाए जाने की घोषणा कर दी। इससे व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। आज उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष शरद अग्रवाल की अध्यक्षता में स्थानीय व्यापारियों की होने वाली बैठक में उन्होंने बताया कि सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों को सीधा फायदा होगा। यह महत्वपूर्ण कार्य व्यापारियों की एकजुटता व संगठन की ताकत के बदौलत हो पाया है। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन आगे भी व्यापारियों के हितों के संघर्ष करता रहेगा इसके लिए व्यापारियों का एकजुट होना जरूरी हैं।
इस बैठक में नगर अध्यक्ष राहुल रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष राकेश चौरसिया, अनिल वर्मा, संदीप अग्रवाल, दीपू शुक्ला, सौरव गुप्ता, अंकित अग्रवाल, दीपू गुप्ता, आशीष गुप्ता सभासद, आदि मौजूद रहे।




