नैनीताल में सड़क हादसे में उन्नाव के दो पर्यटकों की मौत ,दो उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए

0
12

उन्नाव। पीतांबर नगर के रहने वाले दो युवकों की नैनीताल में सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई, दो उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास हुई, जहां पर्यटकों का वाहन लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, उन्नाव से कैंची धाम और जागेश्वर की यात्रा पर निकले चार पर्यटक शनिवार को इस हादसे का शिकार हो गए। बताया जाता है कि वाहन नियंत्रण खोकर खाई में गिर गया।

हादसे में उन्नाव के पीतांबर नगर निवासी अंकित चौधरी और अभिराज की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

गंभीर रूप से घायल पर्यटकों में उन्नाव निवासी अतुल दुबे 26, पुत्र सुनील कुमार और पीतांबर नगर निवासी श्याम 30 पुत्र राम सुमेर शामिल हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से उन्हें खाई से बाहर निकाला और तत्काल हल्द्वानी के हायर सेंटर भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम इस हादसे की जांच कर रही है। प्रशासन ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सुरक्षा उपायों को और सख्त किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here