उन्नाव।समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी द्वारा आगामी 25 मार्च 2026 को एक भव्य ‘सौहार्द मिलन समारोह’ एवं ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बांगरमऊ नगर के उन्नाव रोड स्थित कलावती लॉन में आयोजित होगा।
यह कार्यक्रम बुधवार, 25 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। इस विशेष अवसर पर होली और ईद मिलन समारोह का संगम देखने को मिलेगा, जो आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बनेगा। स्थानीय व बाहरी कलाकारों तथा कवि व शायरों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। होली और ईद के उपलक्ष्य में आयोजित इस मिलन समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाना है।सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने क्षेत्र की सम्मानित जनता, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की भावपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकजुटता का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि नियत समय पर पहुंचकर इस उत्सव की शोभा बढ़ाएं।




