उन्नाव।जिला अधिकारी ने सैम मैंम बच्चों के चिन्हाकन प्राथमिकता से कराए जाने के निर्देश सीडीपीओ को दिया जिलाधिकारी ने सैम बच्चों को गौशाला से दूध प्राथमिकता से उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने गर्भवती व धात्री महिलाओं को समय से पूरक पोषाहार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये,बोले प्रत्येक लाभार्थी को पारदर्शिता के साथ पूरक पोषाहार समय से मिल जाए जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर व पोषण वाटिका में गुणवत्ता युक्त कार्य कराए जाने के निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिया जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आईसीडीएस विभाग के कार्यों की समीक्षा की गईं ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सैम मैंम बच्चों के चिन्हीकरण, पोषाहार का वितरण, पोषण वाटिका की स्थिति, सक्षम आंगनबाडी केंद्रों की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की स्थिति, सैम बच्चों को गौशाला से दूध उपलब्ध कराये जाने की स्थिति, सहित अन्य सम्बन्धित बिंदुओं पर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा
निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि सैम मैंम बच्चों का चिन्हाकन प्राथमिकता से कराया जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना हो साथ ही बच्चों को गौशाला से दूध हर हाल में उपलब्ध कराया जाए यह विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बी एच एनडी सत्रों पर बच्चों को भी लाया जाए और उन्हें पूरक पोषाहार के प्रति जागरूक किया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इन्फैंटोमीटर और वजन मशीन आवश्यक रूप से हो यह ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी ने गर्भवती व धात्री महिलाओं को समय से पूरक पोषाहार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। कहा कि सुनिश्चित करें कि प्रत्येक लाभार्थी को पारदर्शिता के साथ पूरक पोषाहार मिल जाए । कहा की प्लांट से राशन निकलने के तत्काल समय से उसका वितरण हो जाए यह देख लिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रो के कार्यकल्प की स्थिति को देखलें सभी पैरामीटर में प्राथमिकता के साथ कार्य हो जाए । इसी प्रकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनाई जाने वाले पोषण वाटिका में की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता से हो जाए। कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल पेंटिंग की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा पोषण ट्रैक्टर पर पूर्ण किया जाने वाला डाटा समय से भर दिया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपार आईडी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना प्रेग्नेंट महिलाओं को एनसी-4 सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर प्राथमिकता के साथ कार्यवाही कराई जाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृतिराज परियोजना निदेशक श्री तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।




