अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में लखनऊ मंडल जनगणना प्रभारी जिला जनगणना प्रभारी की उपस्थिति में की गई जनगणना के कार्यों की तैयारियों की समीक्षा,अपरजिलाधिकारी ने जनगणना के कार्यों को गंभीरता से लेकर कार्य मे तेजी लाए जाने के दिया निर्देश

0
26

उन्नाव।पन्नालाल सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ की अध्यक्षता में जनगणना निदेशालय लखनऊ से आए हुए लखनऊ मंडल के जनगणना प्रभारी श्री अनुपम कुमार सिंह सोमवंशी संयुक्त निदेशक आई टी जनपद उन्नाव के लिए नियुक्त जिला जनगणना प्रभारी श्री उमाशंकर जी की उपस्थिति में जनगणना के कार्य की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एचएलबीसी क्रिएशन मैपिंग फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का डाटा तैयार कर सीएमएमएस पोर्टल पर अद्यतित करने पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के प्रशिक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रथम चरण में मकान की सूची करण एवं मकानों की गणना सम्बन्धी तैयारी की समीक्षा की गई। मंडल जनगणना प्रभारी जी ने जनगणना के कार्य मे तीब्रता के साथ कार्य किये जाने के निर्देश सभी जनगणना चार्ज अधिकारी और मास्टर ट्रेनर को दिए । अपरजिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना की जाए। अपरजिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर स्थिति को सुधार किये जाने के निर्देश दिये ।
अपर जिलाधिकारी ने कहा यह पहली डिजिटल जनगणना है फील्ड में काम करना है भलीभांति जानकारी ले लें जनगणना के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही ना हो प्राथमिकता के साथ जनगणना के कार्य को तीव्रता के साथ कार्य कराया जाए। कोई ढिलाई न बरती जाए। कहा जनगणना में लिया जाने वाला डाटा त्रुटि रहित हो यह विशेष ध्यान रखा जाए । फील्ड में सभी सम्बन्धित अधिकारी पहुँचे और कार्य मे गंभीरता दिखाई जाए। कहा कि एचएलबीसी क्रिएशन मैपिंग फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का डाटा तैयार कर सीएमएमएस पोर्टल पर अद्यतित करने में तीब्रता लाई जाए। कहा की यह सुनिश्चित करें कि पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों के प्रशिक्षण समय से देकर मकानों की सूची करण मकानों की गणना का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज दुवेदी पूर्वा श्री आनंद कुमार नायक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जिला पंचायती राज अधिकारी तहसील दार नायब तहसील दार व अन्य जनगणना से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here