चेयरमैन ने ईदगाह का किया निरीक्षण बेहतर साफ-सफाई कराए जाने के दिए निर्देश

0
28

फतेहपुर। आगामी ईद के पर्व में सफाई व्यवस्था को परखने के उद्देश्य से गुरूवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ईदगाह परिसर पहुंचे। जहां कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बेहतर ढंग से साफ-सफाई की जाए। ईद के दिन नमाज पढ़ने आने वाले नमाजियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। चेयरमैन अपने सभासदों व पालिका अधिकारियों संग ईदगाह पहुंचे। जहां सफाई कर्मियों द्वारा की जा रही साफ-सफाई व्यवस्था को देखा। चेयरमैन ने अवर अभियंता जल को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार हर जगह पानी के टैंकर खड़े किए

ईदगाह में सफाई कार्य का निरीक्षण करते चेयरमैन व अन्य।

जाएं। सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया कि सभी मस्जिदों में साफ सफाई व्यवस्था को स्वयं जाकर देखें। सुपरवाइजरों के भरोसे न रहें। यदि व्यवस्था में कोई कमी दिखी तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सभासद शादाब अहमद, मुन्नीलाला, मो0 साबिर के अलावा एसएफआई कृष्ण राज चन्द्राकर, सफाई नायक संजय, चन्द्र प्रकाश, मुकेश भी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here