उन्नाव।आगामी नवरात्रि, दुर्गा पूजा और ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज बांगरमऊ कोतवाली परिसर में ‘पीस कमेटी’ (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने स्थानीय गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाएं। किसी भी प्रकार की नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। विसर्जन के मार्गों का निरीक्षण पहले ही कर लिया जाएगा। बैठक में चेतावनी दी गई कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि त्योहारों के दौरान प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त रखी जाए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय ने क्षेत्र की जनता से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों के प्रबुद्ध जनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और त्योहारों को मिल-जुलकर मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज न्यूटन सिंह, शहंशाह खां, हाजी लईक खां, रविकांत गुप्ता, सुधीर कुमार मिश्रा “सिद्धू मिश्रा”, विमल शुक्ला, मुफ़ीस अहमद, रवि दीक्षित, सभासद राहुल शुक्ला, तौकीर अंसारी, नासिर अली, आफाक अहमद, इसरार अहमद, कृष्ण बाजपेई दुल्ली, मोहम्मद आफाक, अनिल कुमार, समाजसेवी फजलुर्रहमान, जमीर खां सहित नगर के प्रमुख व्यापारी, सभासद, और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




