अंतर्जनपदीय शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

0
18

उन्नाव।निरीक्षक राकेश कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा अभियुक्तगण को 1. राज कश्यप उर्फ रजत पुत्र पप्पू कश्यप नि० ग्राम कांशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष 2. राजा कश्यप पुत्र स्व० मूलचन्द्र नि० ग्राम कांशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष 3. साहिल उर्फ मोहम्मद रहमान उर्फ राहुल उर्फ छोटू स्मैकिया पुत्र रशीद उर्फ मुन्ना निवासी उम्मीदों का शहर कांशीराम कालोनी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष को कब्जे से 2.25 लाख की बाइक यामहा आर वन-5, चोरी के उपकरण दो अदद लोहे की सरिया, दो अदद टार्च, एक अदद हथौड़ी, एक अदद प्लास, एक अदद पेचकस, एक अदद छेनी लोहा, एक अदद आरी ब्लेड व एक अदद चाभी का गुच्छा, एक मोटरसाईकिल, जामा तलाशी का कुल रूपया 16,000/- (सोलह हजार रूपया मात्र) व रेजगारी (सिक्के) कुल 305 रु0 बरामद कर माँ विन्यावासिनी टेड्रिंग कम्पनी दुकान ग्राम केशवापुर से गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त तीनों अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि बरामद बाइक यामा आर वन-5 से महिला मित्रों को घुमाने फिराने व चोरी करने में इस्तेमाल करते है।
उनके द्वारा 05 माह पूर्व आर०एस० चौराहे पर करीब 07 दुकानों में एक साथ ताला तोडकर चोरी की गई थी तथा इसी प्रकार थाना मांखी अन्तर्गत चकलवंशी परियर रोड पर घर का ताला तोडकर चोरी की गयी थीं ।
जिसके सम्बन्ध में बांगरमऊ व मांखी में पूर्व से मुकदमा पंजीकृत है। उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा जनपद उन्नाव के अलावा
जनपद लखनऊ, जनपद कानपुर, उरई, जालौन, झांसी आदि शहरों में भी चोरी की घटनाएं कारित की गई है। अभियुक्त राज कश्यप उपरोक्त गैंग का सरगना है जो पूर्व में कोतवाली सफीपुर में गैंगेस्टर एक्ट में जेल जा चुका है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here