मदार नगर में सामूहिक रोजा इफ्तार का किया गया आयोजन

0
25

उन्नाव।29 वें रोजे़ को क्षेत्र के ग्राम मदारनगर स्थित अपने निवास पर प्रमुख समाजसेवी हाजी राशिद खान ने सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार और गणमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार से पहले पूर्व विधायक बदलू खान ने रोजे की अहमियत और उसकी फजीलत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने कहा कि रोजा इंसान को बुराइयों से दूर रहने और नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है।
इफ्तार के समय सभी रोजेदारों ने एक साथ खजूर और पानी से रोजा खोला। आयोजक राशिद खान ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।
इफ्तार मे पूर्व चेयरमैन इजहार खान गुड्डू , इशरत अली मुनारे व शमसुल खान आदि सहित तमाम लोग शामिल हुए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here