यती संकल्प संस्थान के तत्वावधान में पत्रकार मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ

0
13

कानपुर।आज गुरुवार को यती संकल्प संस्थान के तत्वावधान में सीए नीतू सिंह सचिव की अध्यक्षता में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन होटल लिटिल सेफ में किया गया। यती संकल्प संस्थान के विषय में सचिव, सीए नीतू सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलम्बन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। जिससे समाज के आर्थिक रूप से अंतिम पक्ति के खड़े व्यक्तियों के विकास एवं उन तक शिक्षा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि यति संकल्प संस्थान के माध्यम से गरीब बच्चों को स्किल डेवलेपमेण्ट का प्रशिक्षण दिया जाता है। वही मन्धना के तातियागंज में एक गौशाला संचालित की जाती है जिससे कई जैविक उपकरण तैयार किये जाते हैं। जिसमें गीर नस्ल की 50 से अधिक गायों का ध्यान रखा जाता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होने संस्थान के योगदान के बारे जानकारी दी कि रामलला आरोग्य धाम के माध्यम से गरीब एवं असहाय व्यक्तियों की न्यूनतम् लागत में चिकित्सीय सुविधायें उपलब्ध करायी जाती है निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, ब्लड डोनेशन कैम्प साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि यती संकल्प संस्थान द्वारा मछुवा नगर की एक बस्ती को गोद लिया गया है। उक्त बस्ती को केन्द्रित कर सर्वांगीण उत्थान हेतु कार्य किये जा रहे है। बस्ती का नाम निषाद राज सेवा बस्ती रखा गया है। बस्ती की महिलाओं को जागरूक करने के लिये यहाँ सेनेटरी,नैपकीन वेंडिंग मशीनो को भी स्थापित किये जाने के साथ-साथ स्वावलम्बन के से जोड़ा जा रहा है संस्था बस्ती के बच्चे, बच्चियों को खेलों में भी प्रोत्साहित कर भागीदारी हेतु विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज, कानपुर के क्रीड़ास्थल में प्रशिक्षित किया जायेगा।सचिव, सीए नीतू सिंह ने वर्ष के सभी त्योहार होली, दिवाली, रक्षाबन्धन के उत्सव में उसी सेवा बस्ती में मनायी जाती है। साथ ही कम्बल वितरण, समरसता भोज आदि के आयोजन किये जाते हैं अगले वर्षों में इसी सेवा बस्ती को महानगर की मॉडल सेवा बस्ती बनाने का संकल्प लिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here