बांगरमऊ, उन्नाव।नसिरापुर स्थित बी आर सी बाँगरमऊ में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बांगरमऊ ब्लॉक इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष सुदीप सचान के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने खंड शिक्षा अधिकारी बाँगरमऊ देवेंद्र सिंह पटेल से शिष्टाचार भेंट की तथा विकासखंड की शिक्षक समस्याओं पर सकारात्मक चर्चा की गयी। इस अवसर पर रजनीश कटियार, विजयपाल सिंह पटेल, जमाल अहमद, अवधेश कुमार, ठाकुर प्रसाद, कौशलेन्द्र पाल, सर्वेश रावत, रोहित कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।




