कानपुर।जागृति वेलफेयर समिति Aiwc विष्णुपुरी ब्रांच द्वारा केडी पैलेस में होली मिलन का कार्यक्रम रंगों से रिश्ते तक बड़े ही धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत प्रेसिडेंट बीना पांडे व सेक्रेटरी वंदना ने दीप प्रज्वलन करके किया सेक्रेटरी वंदना ने सभी के माथे पर लाल गुलाल लगाकर स्वागत किया क्लब की सदस्य सुनीता वासने ने एक शानदार नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली व रासलीला का भी सभी सदस्यों ने लुफ्त उठाया
होलिया में उड़े रे गुलाल मैं तो नाचू आज झूम झूम के होली में जैसे गानों पर नृत्य भी हुआ ऐसा लग रहा था जैसे वृंदावन में फूलों की होली का दृश्य हो होली की थीम पर हाउजी का भी सभी ने आनंद उठाया कार्यक्रम का मंच संचालन ललिता जैन ने किया कोषाध्यक्ष अमिता मल्होत्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया
रिश्तो से रंगो तक के कार्यक्रम में सभी रिश्तों का महत्व भी बताया गया इस मौके पर सीमा मित्तल, लता जायसवाल, रचना सहगल, रजनी चौधरी, ललित जैन आदि उपस्थित रही।




