मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी का आया मेल पुलिस में मचा हड़कंप; सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला

0
13

फतेहपुर। जिले के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और मौके पर पहुंचकर गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस विभाग की वेबसाइट पर प्राप्त ई-मेल में मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, क्षेत्राधिकारी थरियांव और अन्य पुलिस बल के साथ तत्काल मुख्य डाकघर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर कानपुर से डॉग व बम स्क्वॉयड टीम को भी बुलाया गया।

मुख्य डाकघर के बाहर निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

टीम ने पूरे मुख्य डाकघर परिसर की सघन तलाशी ली और स्निफर डॉग्स के माध्यम से जांच की। निरीक्षण के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक या व्यक्ति का पता नहीं चला हालांकि, धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कई घंटों तक एक्टिव रहीं। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह धमकी मिलने से डाकघर परिसर में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई लेकिन जांच पूरी होने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस अब ई-मेल के स्रोत की तकनीकी जांच कर रही है ताकि धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here