उन्नाव।उत्तर प्रदेश शासन ने नगर निकाय प्रणाली को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद उन्नाव की नगर पंचायत गंज मुरादाबाद के लिए तीन नए मनोनीत सदस्यों (सभासदों) के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, क्षेत्र के तीन सक्रिय व्यक्तित्वों को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें मनोज विश्वकर्मा, मिथिलेश पटेल, व आराधना शुक्ला का नाम शामिल है।
इन नामों की घोषणा होते ही नगर में हर्ष का माहौल है। समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने नव-मनोनीत सदस्यों को बधाई दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन अनुभवी और सक्रिय चेहरों के आने से नगर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और जनसमस्याओं को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। मनोज विश्वकर्मा, मिथिलेश पटेल और आराधना शुक्ला ने अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे नगर की जनता की सेवा और गंजमुरादाबाद के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।




