थाना असोहा, जनपद उन्नाव गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल, तीन गिरफ्तार

0
18

असोहा, उन्नाव।बीती रात्रि में थाना असोहा पुलिस द्वारा असोहा-कालूखेडा मार्ग पर स्थित चंदनखेड़ा पुल के पास चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान स्वाट व सर्विलांस टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक असोहा को सूचना दी गयी कि गोवंश की तस्करी करने वाले नेटवर्क के तीन सदस्य एक मोटरसाइकिल पर कालूखेड़ा से असोहा की तरफ जा रहे है। इस सूचना पर थाना असोहा पुलिस द्वारा चन्दनखेड़ा पुल के पास गहनता से चेकिंग की गयी इसी दौरान सामने से आ रही बाइक सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का इशारा किया गया तभी बाइक सवार युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को एक सुनसान मार्ग की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया गया तो मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया तो पुलिस टीम द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमे एक बदमाश के बांये पैर में गोली लगी है, पुलिस द्वारा त्वरित घेराबंदी की कार्यवाही करते हुए एक अन्य बदमाश को मौके से गिरफ्तार किया गया है एवं एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गये बदमाशो ने अपना नाम 1.रफीक पुत्र जुम्मन उम्र करीब 27 वर्ष निवासी क्वेथर जमुनाखेड़ा थाना दही जनपद उन्नाव बताया व 2.मनमोहन यादव पुत्र स्व0 वेनीमाधव उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम शिवगढ़ थाना असोहा जनपद उन्नाव बताया है जो घूम रहे गोवंश को पकड़ कर उनकी तस्करी करने का काम करते है जो आज जंगल मे जानवर को इकट्ठा कर तस्करी हेतु ले जाने आये थे। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर एक जिंदा व एक खोखा कारतूस 315 बोर व 02 अदद मोबाइल बरामद हुए है। घायल अभियुक्त रफीक उपरोक्त को इलाज हेतु सीएचसी असोहा भेजा गया। आज दिनांक 17.03.2026 को समय करीब 7.12 बजे फरार अभियुक्त झण्डाशंकर पुत्र श्रीकृष्ण उम्र करीब 62 वर्ष निवासी ग्राम शिवगढ थाना असोहा जनपद उन्नाव को मुखबिर खास की सूचना पर सिरवइया मोड से गिरफ्तार किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here