बांगरमऊ, उन्नाव।खेत पर निर्माणाधीन मकान में गेट रखने का विरोध जताते हुए विपक्षियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी इस मारपीट में घायल तीन महिलाओं को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव मोतीखेड़ा निवासी लालता पुत्र गिरधारी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि वह अपने खेत में मकान बनाने के दौरान मेन गेट रख रहा था तभी गांव के ही विपक्षियों ने एक राय होकर जाति सूचक गालियां देते हुए लाठी डंडा से मारपीट शुरु कर दी जिससे उसकी पत्नी लीलावती व पुत्री सविता तथा राजकुमारी पत्नी राजकुमार तीन महिलाएं बेहोस होकर गिर गई तो पीड़ित ने पी आर वी पुलिस को सूचना दी जिससे पुलिस के सहयोग से तीनो को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वही दूसरे पक्ष से भी रूबी पत्नी रामसेवक भी घायल हुई है जिसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थानेदार मुन्ना कुमार ने कहा है भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
उधर ग्रामीणों में चर्चा है ग्राम समाज भूमि पर दोनों पक्ष अपना अपना दावा कर रहे है एक पक्ष मकान बनाकर उससे निकास बनाना चाहता है जबकि दूसरा पक्ष उसी जमीन पर अपना दावा कर गेट रखने का विरोध कर रहा है।
इनसेट।
चर्चा है पूर्व में विवाद को समाप्त कराने हेतु क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ग्राम समाज की भूमि पर कुछ नापजोख एक दूसरे पक्ष का समझौता करा दिया था यही से विवाद की जड़ उत्पन्न हो गई जिसके बाद से ग्राम समाज की भूमि पर दोनों पक्ष दावा करने लगे जबकि लोगो के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर किसी पक्ष का हक नहीं बनता है।




