कानपुर।संस्था के द्वारा फैंसी ड्रेस एवं अधिष्ठान समारोह का आयोजन किया गया आपको बता दे कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है बल्कि यह प्रेम, सद्भाव,भाईचारे,एकता और नई शुरुआत का प्रतीक है। जिस प्रकार विभिन्न रंग मिलकर एक सुंदर इंद्रधनुष का निर्माण करते हैं,उसी प्रकार समाज के विभिन्न वर्ग,संस्कृतियाँ और हमारी बेटियां मिलकर हमारे समाज को सुंदर,समृद्ध और सशक्त बनाती हैं वही राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता दीक्षित मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि हमारी संस्था “खुशहाल बेटियां खुशहाल समाज समिति” का भी यही उद्देश्य है कि बेटियों को शिक्षा,संस्कार,आत्मविश्वास और अवसर देकर उन्हें सशक्त बनाया जाए। क्योंकि यह सत्य है कि “खुशहाल बेटियां ही खुशहाल समाज की नींव होती हैं। जब बेटियां शिक्षित,सुरक्षित और आत्मनिर्भर होंगी,तब ही हमारा समाज प्रगति और समृद्धि की ओर आगे बढ़ेगा।
आज का अधिष्ठान समारोह केवल पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं है,बल्कि यह जिम्मेदारियों को स्वीकार करने, समाज सेवा के नए संकल्प लेने और संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। वही नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में लक्ष्मी शुक्ला जी को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, नीरजा श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष,उत्तर प्रदेश सह सचिव दीपाली सिंह,सांस्कृतिक मंत्री अर्चना मिश्रा,संगठन मंत्री कामिनी दीक्षित विधि सलाहकार परमजीत कौर, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सरिता गुप्ता,मंडल सचिव क्षमा त्रिपाठी,कानपुर अध्यक्ष रेनू श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष समीक्षा मिश्रा,सचिव रीता दीक्षित,सहसचिव नीता शर्मा, सहयोगी सदस्य साधना दीक्षित, राधा रानी,सोनिया वालिया को नई कार्यकारणी का पद भार सौंपा गया। संस्था के सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा करती हूँ कि वे ईमानदारी,समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ संस्था के उद्देश्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। आइए, इस पावन अवसर पर और इस रंगों के पर्व पर हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। हम समाज में समानता,सम्मान और सहयोग का वातावरण बनाएंगे। हम मिलकर एक ऐसा समाज बनाएंगे जहाँ हर बेटी आत्मनिर्भर,आत्मविश्वासी और सुरक्षित महसूस करे। 20 लोगों ने फैंसी ड्रेस कंपटीशन में भाग लिया जिसमें रेनू श्रीवास्तव बंगाली बन कर आई उन्हें प्रथम स्थान रहा,सरिता गुप्ता को द्वितीय रीता दीक्षित तृतीय , सांत्वना निशा अरोरा,किरन द्रोण ने स्थान पाया। अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष एकता दीक्षित मिश्रा एडवोकेट ने सभी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ कि आपने अपने अमूल्य समय में से समय निकालकर इस कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया।




