कानपुर।दादा नगर स्थित कोआपरेटिव इस्टेट प्रशासनिक भवन के प्रांगण में उद्यमियों का भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। वही सभी आगन्तुकों का पुष्प,चन्दन एवं सुगन्धि से स्वागत किया गया। समस्त उद्यमियों एवं अधिकारियों ने फूलों की होली खेली एवं होली की शुभकामनाएं अर्पित कीं। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन विजय कपूर और जननायक अजय कपूर ने समस्त आगन्तुकों का स्वागत किया। ‘द स्टार इवेन्ट्स’ बैण्ड के संगीत एवं गायन के कार्यक्रम में उद्यमी एवं अन्य उपस्थित गणमान्य लोग झूमने पर मजबूर हो गये। अतिथियों के स्वल्पाहार के लिये विभिन्न प्रकार की चाट, गुझिया,मिठाई व ठंडाई इत्यादि की व्यवस्था की गयी थी,जिसका आगन्तुकों ने रसास्वादन किया। पूर्व सभापति लोक लेखा समिति अजय कपूर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से उद्यमियों में एकजुटता व आपसी सामंजस्य की भावना बढ़ती है और समस्याओं के निराकरण आसानी से हो जाते हैं। उन्होने उद्यमियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए,चेयरमैन विजय कपूर की नेतृत्व क्षमता की भी सराहना की। आयोजन में शहर की प्रमुख सामाजिक व औद्योगिक एसोसिएशन्स के उपस्थित पदाधिकारियों ने चेयरमैन विजय कपूर और वरिष्ठ जननायक अजय कपूर द्वारा संयुक्त रूप से किये जा रहे विकास कार्याे पर अपना विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि कानपुर को ऐसे ही दृढ़ नेतृत्व की आवश्यकता है और उन्हें विश्वास है कि विजय कपूर एवं अजय कपूर के संयुक्त प्रयासों से कानपुर में विकास की गंगा बहेगी। समारोह में वरिष्ठ जननायक अजय कपूर,बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल,विधायक अभिजीत सिंह सांगा,सत्यदेव पचौरी,सलिल विश्नोई,एमएलसी मानवेन्द्र सिंह,पनकी मंदिर के महन्त कृष्ण दास जी महाराज,परमट मन्दिर के महन्त रमेश पुरी,हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी,सुरेश पुरी,आर.पी. सिंह,दिनेश कुशवाहा,विशाल खण्डेलवाल,बसन्त लाल विश्वकर्मा,कार्तिक कपूर,अमित साहनी,बलराम नरूला,सुबोध चोपड़ा,रतन रंगीला,आर.एन. सिंह,उदयवीर सिंह गौर,सुरेश सिंह,रमन सिंह,हर प्रसाद यादव,दिनेश शुक्ला,आयुष द्विवेदी,रमेश कुंडे,अनिल मल्होत्रा (गप्पू),श्यामलाल मूलचंदानी,यशपाल सचान, डॉ. रोहित सक्सेना,मन्नत माँ,अनुराग पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।




