उन्नाव। के 184 प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी -2 के लाभार्थियों के खाते में पहुंची एक लाख रुपए की धनराशि
जिलाधिकारी गौरांग राठी जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष उन्नाव ने लाभार्थियों को प्रदान किया स्वीकृत पत्र
उन्नाव।
उन्नाव के प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी -2 के लाभार्थी, मोनिका गौतम पिंकी वर्मा अर्चना देवी को लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदान किया स्वीकृत पत्र इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम का दिखाया गया विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण*
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2 के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों के बैंक के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड रुपए की अनुदान राशि के अंतरण संबंधी कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह अध्यक्ष नगर पालिका श्वेता मिश्रा जी की गरिमामई उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रथम किस्त के रूप में 900 करोड़ की अनुदान राशि का बटन दबाकर प्रदेश के लाभार्थियों के खाते में अंतरण किया जिसमें जनपद उन्नाव के 184 लाभार्थियों के खाते में एक लाख रू की धनराशि प्रथम क़िस्त का भी अंतरण हुआ। जिनका स्वीकृत पत्र जिला अधिकारी महोदय व जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष जी के हाथों द्वारा दिया गया ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया जिसको उपस्थित लाभार्थियों अधिकारी कर्मचारियों ने देखा। कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जनपद उन्नाव की तीन लाभार्थियों मोनिका गौतम पिंकी वर्मा अर्चना देवी को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा स्वीकृत पत्र लखनऊ में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सु कृतिराज परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी उप जिला अधिकारी/ परियोजना अधिकारी डूडा श्री प्रशांत नायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना टू के लाभार्थी मौजूद रहे।




