सेवानिवृत्त शिक्षकों ने सुरों की महफिल और मांगों की हुंकार के साथ मनाया होली मिलन

0
8

कानपुर।विश्वविद्यालय सेवानिवृत्त शिक्षक संघ’ द्वारा आर्य नगर स्थित गैन्जेस क्लब में होली मिलन एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी विजय कपूर और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ मुख्य अतिथि विजय कपूर ने अपने संबोधन में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक योग्य शिक्षक वही है जो सेवानिवृत्ति के बाद भी ज्ञान के प्रकाश को फैलाना जारी रखे। उन्होंने शिक्षकों की निरंतरता पर जोर देते हुए संघ को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया मुख्य संरक्षक डॉ. डी.एन. रायजादा ने सभी शिक्षकों के उत्तम स्वास्थ्य और सुखद भविष्य की कामना करते हुए अतिथियों का स्वागत किया संघ के संयोजक डॉ. गिरिजेश लाल श्रीवास्तव ने संस्था की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया उन्होंने बताया कि ग्रेच्युटी का भेदभाव 60 वर्ष पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को 20 लाख रुपये की ग्रेच्युटी मिल रही है, लेकिन 62 वर्ष की सेवा पूरी करने वालों को इससे वंचित रखा जा रहा है जबकि सर्वोच्च न्यायालय (वाद संख्या 23788) का स्पष्ट आदेश है कि भुगतान सभी को मिलना चाहिए कानूनी अड़चनो को लेकर डॉ. श्रीवास्तव ने कहा कि उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच से आदेश मिलने के बावजूद राज्य सरकार ने डबल बेंच से ‘स्टे’ ले रखा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है संघ ने नोशनल इंक्रीमेंट और सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी 5 लाख रुपये की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है इसके लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा जा रहा है होली मिलन के इस अवसर पर सुरों की भी खूब सरिता बही एएनडी महाविद्यालय के संगीत विभाग की पूर्व विभागाध्यक्षा डॉ. रेनू निगम और विश्वविद्यालय के पूर्व डीन व अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय स्वर्णकार ने अपने मनोहारी भजनों और गीतों से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. विद्यासागर गुप्ता ने संघ का वार्षिक आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया अंत में संस्था के वरिष्ठ सदस्य प्रोफेसर आशुतोष सक्सेना ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया इस दौरान बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष और सेवानिवृत्त शिक्षक उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here