युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में नशीली नींद की गोलियां निगली

0
22

बांगरमऊ, उन्नाव।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में नशीली नींद की गोलियां निगल ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई । यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन उसे आनन फानन यहाँ के सरकारी अस्पताल लाए ।
गांव नेवलापुर निवासी अंकुर की 25 वर्षीय पुत्री शशि ने अज्ञात कारणों के चलते भारी मात्रा में नींद की गोलियां निगल लीं। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन घबराकर उसे तत्काल यहाँ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवती द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here