पेशी पर आये वृद्ध को लोडर ने मारी टक्कर हालत गंभीर रिफर

0
10

बांगरमऊ, उन्नाव।फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के ग्राम हरदासपुर निवासी अनवर अली 70 वर्ष पुत्र भोला आज शुक्रवार को यहां के ग्राम न्यायालय में चल रहे मुकदमे की पेशी पर आया था। वह ई-रिक्शा पर बैठने के लिए नगर के माढ़ापुर रोड पर पैदल जा रहा था। तभी नगर के नानामऊ मार्ग पर स्थित माढ़ापुर मार्ग मोड़ के निकट तेज़ रफ़्तार अज्ञात लोडर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के मुख्य आरक्षी अनुज कुमार ने आनन-फानन घायल वृद्ध को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत नाज़ुक देखकर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here