उन्नाव।पेट्रोल डीजल गैस की कालाबाजारी करने वालों को किसी स्थिति में बक्सा नहीं जाएगा संबंधित धाराओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी- जिलाधिकारी जनपद में पर्याप्त पेट्रोल डीजल गैस उपलब्ध,कहीं कोई समस्या नहीं है गैस की उपलब्धता और डिलीवरी पूर्व जैसे यथावत रहेगी और वर्तमान में भी है- जिलाधिकारी उपभोक्ताओं को कोई भी समस्या ना हो उन्हें समय से पेट्रोल डीजल गैस उपलब्ध हो सके,इसके लिए सप्लाई पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की गठित टीम ऐक्टिव जिलाधिकारी गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पेट्रोल डीजल गैस एजेंसी की पूर्ति को लेकर हो रही अफवाह/ समस्या के दृस्टिगत जनपद के सभी पेट्रोल डीजल पम्प संचालक गैस एजेंसी के स्वामी और ऑयल कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश जी की उपस्थिति में वैठक की गई । जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस की कालाबाजारी करने वालों को किसी स्थिति में बक्सा नहीं जाएगा संबंधित धाराओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में पेट्रोल डीजल एलपीजी की कोई भी दिक्कत नहीं है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है । कहा फालतू अफवाह सोशल मीडिया में फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि गैस की उपलब्धता और डिलीवरी पूर्व के जैसे यथावत रहेगी अभी तक जनपद में उपलब्धता के बारे में कोई भी समस्या नहीं है आगे आने वाले समय में और आज भी कोई भी समस्या नहीं है जैसा आप पहले से डिलीवरी लेते आए हैं वैसे ही डिलीवरी आपको होगी। कुछ लोग जो इस अफवाह का फायदा उठाकर भ्रामक स्थिति पैदा कर रहे हैं भंडारण कर रहे हैं कालाबाजारी कर रहे हैं कोई भी अधिकारी हो एजेंसी हो उनकी संलिपिता पाई जाती है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । कहा कि काला बाजारी रोकने और उसपर कार्रवाई के लिए एक जॉइन टीम सप्लाई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बनाई गयी है जो की आज रात से एक्टिव रहेंगी । कहा यह टीम सुनिश्चित करेगी जो हमारे उपभोक्ता है उनको किसी प्रकार की कठिनाई न हो और जो अफवाहें हैं या जो कालाबाजारी का प्रयास कर रहे हैं उनको ट्रैक कर सुसंगत धाराओं कठोर कार्रवाई की जाए । कहा जनपद में सभी गैस एजेंसी पेट्रोल पम्प सभी के पास विभिन्न स्रोतों से तेल प्राप्त होता है उनको यथावत तेल और गैस की सप्लाई आ रही है कहीं पर भी कोई कमी नहीं है कहीं पर भी भंडारण होते पाया जाता है तो उसकी जांच कर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । जिलाधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों और एजंसी स्वामियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि जनपद में पेट्रोल डीजल एवं घरेलू गैस सिलेंडरों की जमाखोरी कालाबाजारी ना होने पाए जो टीम गठित की गई है वह व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न होने की निगरानी रखें और दोषियों पर कार्रवाई कड़ी कार्रवाई अमल में लाए। जिलाधिकारी ने सभी गैस एजंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति वास्तविक उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से ही की जाए ताकि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गैस एजेंसी संचालक अपने गैस गोदाम पर व डिलीवरी वाहनों पर गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सम्बन्धी फ्लेक्सी का बैनर लगवा दें । इसी प्रकार प्रत्येक कुछ उचित दर विक्रेता भी अपनी उचित दर दुकान पर एक बैनर का प्रदर्शन करें इससे जनपद में पेट्रोल डीजल घरेलू गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता से जान सामान्य को जागरूक किया जा सके। इसी प्रकार सभी पेट्रोल डीजल पंप संचालक भी फ्लेक्सी और बैनर लगवाएं ताकि भ्रम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड़ जिला पूर्ति अधिकारी श्री राजबहादुर जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में जनपद के पेट्रोल डीजल पम्प के स्वामी गैस एजेंसी के संचालक डीलर उपस्थित रहे।




