उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पुलिस द्वारा युवक पर फायर करने वाले अभियुक्त को उसके तीन साथियों सहित गिरफ्तार किया गया।
थाना अचलगंज पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम घर्षिल पुरवा में लवकुश यादव पुत्र रामकेश यादव उम्र करीब 19 वर्ष नि0 टिगरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव पर चंदन निषाद पुत्र राम किशन निषाद उम्र करीब 20 वर्ष नि0 घर्षिल पुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ने फायर कर दिया है। जिसमें लवकुश उपरोक्त घायल हो गया है। स्थानीय लोगों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल व आरोपी आपस मे दोस्त थे व मुंबई मे रहकर रील बनाते थे। घटना के संदर्भ में रामकेश पुत्र स्व0 दयाराम नि0 टिगरा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र करीब 45 वर्ष की तहरीर पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 66/26 धारा 3(5)/109 बीएनएस बनाम 1.चंदन निषाद पुत्र राम किशन उम्र करीब 20 वर्ष जाति निषाद 2. फूलचंद पुत्र मैकू निषाद उम्र करीब 25 वर्ष जाति निषाद नि0 घर्षिल पुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव व 3. दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया है। आज दिनांक 12.03.2026 को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त 1.चन्दन पुत्र नन्हकी उर्फ रामकिशन निवासी घस्सिलपुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 22 वर्ष 2.फूलचन्द्र पुत्र मैकू निषाद निवासी घस्सिलपुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 21 वर्ष व विवेचना के दौरान प्रकाश में आये दो अन्य अभियुक्त 01.संजीत पुत्र विनोद निषाद निवासी घस्सिलपुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 19 वर्ष 02.गोविन्द पुत्र लल्लू निषाद निवासी घस्सिलपुरवा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव उम्र 25 वर्ष को बलाई घाट मोड़ से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त चन्दन उपरोक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया व मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गई।




