उन्नाव में दिनदहाड़े कहीं तो गोलियों ताड़ताहट तो कहीं धार धार हथियार से हमलावर फरार दिनदहाड़े गोलीकांड से दहला उन्नाव

0
14

उन्नाव।युवक को मारी गोली, हालत गंभीर उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र के घसिलपुरवा गांव में दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार गांव निवासी लवकुश नामक युवक घर लौट रहा था, तभी पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने रास्ते में उस पर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अचलगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल उन्नाव रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में उन्नाव पुलिस ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना अचलगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी अचलगंज में भर्ती कराया गया। बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल उन्नाव रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से घसिलपुरवा गांव सहित आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here