मुख्यमंत्री योगी की माता पर मौलाना की गई अभद्र टिप्पणी से आहत हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक जताया विरोध

0
27

बांगरमऊ,उन्नाव।बिहार के मौलाना द्वारा मुख्यमंत्री की माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध जताते हुए हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं मौलाना का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की मांग की गई।
ज्ञात हो बिहार प्रांत निवासी एक मुस्लिम धर्मगुरु द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ता आकाश सिंह के नेतृत्व में बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में वैरी चौराहा गौरिया कला नामक स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया गया । इस दौरान हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा मौलाना का पुतला बनाकर आक्रोश जताते हुए स्टीकर लगाकर जमकर नारेबाजी की गई तथा पुतला दहन किया गया। इस मौके पर रोशनसिंह,आशीष,कुलदीप,विपिन, सोहित,प्रियांशु आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here