बुरी तरह पीट-पीट कर किसान की हत्या,पुलिस जांच में जुटी

0
19

उन्नाव।थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में किसान की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैऔर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भिखारीपुर गांव में
खेत की रखवाली कर रहे 55 वर्षीय कन्हैयालाल निषाद का
बुधवार सुबह खेत में चारपाई पर खून से लथपथ हालत में शव मिला। बताते हैं मृतक के
शरीर पर धारदार हथियार से कई वार के निशान मिले हैं।
बेटे राकेश निषाद ने गांव के ही लोगों पर जमीन के पुराने विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है।सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजनें के साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर
आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।थाना प्रभारी ने कहा—जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here