बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी का हुआ भव्य श्रृंगार भक्तों ने निकाली शोभायात्रा बांटा प्रसाद

0
20

बांगरमऊ उन्नाव।चैत्र मास के पहले मंगलवार का पर्व बुढ़वा मंगल आज नगर की प्रमुख बाजार नौनिहाल गंज स्थित प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति का भव्य श्रंगार किया गया। वहीं नगर के लखनऊ रोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित बाला देवी मंदिर से बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह जगह प्रसाद वितरित किया।
बुढ़वा मंगल पर्व के मौके पर आज नगर के नौनिहाल गंज बाजार स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में सैकड़ों भक्तों द्वारा पूजन-अर्चन कर भोग लगाया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के बाहर देर शाम तक लड्डू और बूंदी का प्रसाद वितरित किया जाता रहा। इसी प्रकार नगर के लखनऊ मार्ग पर मऊ रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित मां बाला देवी मंदिर से दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लखनऊ रोड से होते हुए नगर भ्रमण कर पंचेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां से देर शाम नौनिहाल गंज बाजार स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पूजन-अर्चन करने के बाद बजरंग बली की महाआरती की गई। शोभायात्रा के दौरान लखनऊ मार्ग व सण्डीला मार्ग तिराहा सहित दर्जनों स्थानों पर भक्तों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा की अगुवाई भाजयुमो जिलाध्यक्ष बालाराव गुप्ता ने किया। शोभायात्रा में रमेश चन्द्र शर्मा, ऋषभ, अवधेश गुप्ता, शोभित,सचिन, बंटू, दीपक, प्रांकूर वर्मा, शुभम, सुधीर, विमला, पूजा, कल्पना, रामादेवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here