असोहा, उन्नाव।सोमवार को ब्लाक के रोजगार सेवकों ने ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व मे मनरेगा कर्मियों को सात माह से मानदेय ना मिलने पर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी निशा सागर को दिया। वीरेंद्र यादव ने बताया की मनरेगा के तहत कार्य करने वाले रोजगार सेवक ,टीए,कम्प्यूटर आपरेटर ,अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य कर्मियों को पहले दीपावली और अब होली त्योहार पर भी मानदेय भुगतान ना होने से पारिवारिक पालन -पोषण की समस्या से जूझना पड रहा हैं। रोजगार सेवकों को एसआईआर और क्रॉप सर्वे मे भी लगाया गया उसके साथ साथ पंचायतो मे मनरेगा के कार्य भी लिये जाते उसके बाद भी समय से भुगतान ना होने पर हम लोग आगे कार्य करने मे असमर्थ हैं।अगर जल्द मानदेय का भुगताननहीं किया गया तो कार्यों का बहिष्कार करने पर मजबूर होने। इस दौरान पुनीत सिंह ,विपिन सिंह ,रुद्र बाजपेई ,भानु अवस्थी , राकेश कुमार , फिरोज अहमद अजय कुमार, मुकेश चंद ,रजनीश यादव सहित ब्लाक के रोजगार सेवक मौजूद रहे।




