फाग व गुलाल के रंगों के बीच हुआ होली मिलन समारोह

0
24

असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के पावन धाम कुटीबीर बाबा में होलीमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में क्षेत्र के अजयपुर , असोहा , कन्दरपुर ,रैनपुर , दुर्गा खेडा ,नेवादा , हरिनामखेड़ा , सेमरी ,इस्लामनगर सहित कई अन्य गांवों के फगियारो कीटोली ने जम कर फाग नामक लोक संगीत गा बजा कर समा बांध दिया , आजु मैं हरिसे अस्त्र , गहियो ,हनुमान लंक खेले होरी , अवध में राना भयो मर्दाना जैसे फाग गया कर लोगो को ताली बजाने पे विवश कर दिया ,वही क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आये रामशंकर यादव , शिव नारायण अवस्थी , त्रिभुवन त्रिपाठी , राम जी गुप्ता , तेजस शुक्ल , नयन मिश्र , सहित सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे को अबीर ,गुलाल लगाते हुए गले लगाया । कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता संजय शुक्ल ने लोगो को बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार भाई चारे के त्योहार है , हम लोग आपसी वैमनस्य दूर करके होली में एक दूसरे के गले मिलते है । इस दौरान जनार्दन शुक्ल , अनुज शुक्ल , दीपू बाजपेई , धीरज यादव , सुधीर लोधी , दिलीप पाल , फिरोज अहमद ,राखेलावन कोरी , सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here