राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की, ब्लॉक मिशन प्रबंधकों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

0
19

उन्नाव।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति ना देख, बीएमएम के कार्यों से असंतुष्ट जिला अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त कर बीएमएम को लगाई फटकार
जिलाधि कारी ने लापरवाह और कार्यों में उदासीन बीएम एम पर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखने के दिया निर्देश गठित समूह वास्तव में कार्य कर रहे हैं या नहीं मजिस्ट्रेटियल जांच कराए जाने के जिला अधिकारी ने दिया निर्देश।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन कर, महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाए- जिला अधिकारी गठित स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य करें, अभी तक किये गए कार्य,ली गयी धनराशि की पत्रावलियों की जाँच कर खंड विकास अधिकारी रिपोर्ट सौंपे- जिला अधिकारी
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ब्लॉक मिशन प्रबंधको से सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष विकास खंडवार गठित किए गए समूह की प्रगति, विकास खंडवार परिवार संतृप्तिकरण की प्रगति, विकास खंडवार आरएफ देने की प्रगति, सीआईएफ देने की प्रगति सीसीएल की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी महोदय की समीक्षा में बी एमएम की कार्यों में उदासीनता व लापरवाही के चलते विकासखंड असोहा पूर्वा हिलौली सरोसी बांगरमऊ की खराब प्रगति पर संबंधित बी एम एम पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर फटकार लगाई और लापरवाह बीएमएम की दो दिन के अंदर रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया।

जिलाधिकारी को समीक्षा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष समूह गठित न किए जाने की लापरवाही संज्ञान में आई। जिलाधिकारी ने गठित किए गए समूह कार्य कर रहे हैं नहीं वास्तविकता की परख के लिए मजिस्ट्रेटियल जांच कराए जाने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि खंड विकास अधिकारी द्वारा समूह की बैठक बुलाकर उनको दी गई राशि को चेक किया जाए उनके कार्यों का सत्यापन किया जाए क्या-क्या कार्य समूह द्वारा किए जा रहे हैं पत्रावलियों की जांच करने के निर्देश देकर रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष समूह के गठन संतृप्तिकरण और सीआईएफ देने सहित अन्य विभागीय कार्यों की समय समय पर समीक्षा कर सुधार न दिखाई दिये जाने पर डीसी मनरेगा पर भी नाराजगी व्यक्त कर सुधार किए जाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति न होने पर खंड विकास अधिकारी बांगरमऊ पर भी नाराजगी जताई। जिला अधिकारी ने कहा कि फर्जी समूह ना बनाया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिलाओं के समूह बनाकर उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए।
कहा कि जो भी नए समूह गठित किए गए हैं वह सक्रिय रूप से कार्य करें इसको देखा जाए ।कहा की लक्ष्य के सापेक्ष वास्तविक रूप से महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया जाए किसी भी ब्लॉक में समूह के गठन परिवार संस्कृतिकरण सहित अन्य कार्य में लापरवाही ना हो इसको गंभीरता से लेकर कार्य किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में राज्य के औषत में जनपद का लक्ष्य महिला स्वयं सहायता समूह के गठन में कम नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री कृति राज परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी डीसी मनरेगा मुनीश सहित अन्य संबंधित अधिकारी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here