माइनर में मिला किशोर का शव: खेत में नाड़े से गला घोंटकर निर्मम हत्या, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, एसीपी ने मौके पर पहुंचकर की जांच

0
21

संवाददाता,घाटमपुर।क्षेत्र के कठेठा गांव में शनिवार शाम गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेत में किशोर की नाड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत के पास माइनर में पड़ा मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची घाटमपुर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। एसीपी ने परिजनो को कार्रवाई का आश्वासन देकर किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनो ने पुलिस से किसी पर संदेह नहीं जताया है। पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।
घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी संतोष सिंह खेती किसानी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है, उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग तीन बजे उनका 15 वर्षीय बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह जो कक्षा 9 का छात्र था था, वह घर से खेत जाने की बात कहकर साइकिल लेकर निकला था, देर शाम तक जब वापस घर नहीं लौटा तो पिता ने खोजबीन शुरू की, पिता संतोष बेटे को खोजते हुए गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर खेतों में पहुंचे जहां पर उनकी साइकिल स्टैंड पर खड़ी थी, लेकिन किशोर नहीं था, उन्होंने आसपास खोजबीन की तो देखा कि पास से निकले माइनर में किशोर का शरीर पानी के अंदर और चेहरा बाहर पड़ा था, किशोर के लोवर के नाड़ा से उसका गला कसा हुआ था, पिता ने घटना की सूचना फोनकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनो से घटना की जानकारी जुटाने के साथ किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल के पास से एक रबड़ मिली है। टीम ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंपी है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।

देखे फोटो।

मृतक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here