घाटमपुर में साइंटिस्ट की पिटाई,मां को साइंटिस्ट ने धमकाया तो बेटियों ने जूते चप्पल से पीटा, थाने में बोला एडिशनल एसपी हूं तुम्हें जेल भेजवा दूंगा

0
24

संवाददाता,घाटमपुर। तहसील में एक महिला ने बेटियों के साथ मिलकर फोरेंसिक में तैनात सीनियर साइंटिस्ट की जूते चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला का आरोप है, पहले बेटियों का फोन वीडियो बनाया इसके बाद उसे धमका रहा था, कि सिविल कोर्ट में चल रहे दीवानी के मुकदमे में पैरवी करना बंद कर दो। नहीं तो तुम्हें जेल भेजवा दूंगा। पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनो पक्षों को पुलिस पकड़कर थाने लाई है। जहां जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की ज़ा रही है।

घाटमपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका घाटमपुर नगर स्थित सिविल कोर्ट में कैलाश नाम के व्यक्ति से जमीन का दीवानी मुकदमा कैलाश से चल रहा है। महिला अपनी दो बेटियों के साथ शनिवार को तारीख लेने आई थी, आरोप है, कि संतोष कुमार कुरील ने उसकी बेटियों का वीडियो बनाया, जिसका विरोध महिला ने किया तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। इस दौरान संतोष ने महिला को एक थप्पड़ जड़ दिया। जिससे गुस्साई महिला और बेटियों ने झांसी में तैनात सीनियर साइंटिस्ट संतोष कुरील की जूते चप्पल से पिटाई कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संतोष और महिला सहित बेटियों को पकड़कर थाने लाई। जहां पर सभी से पूंछ ताँछ की जा रही है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी, साइंटिस्ट तहसील दिवस में शिकायत करने आया था, तब बेटियों के वीडियो दिखा रहा था, घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मी जब संतोष कुरील को पकड़कर थाने लेकर जाने लगे तो उसने खुद को एडिशनल एसपी बताते हुए पुलिस कर्मियों से रौब गांठा, इसके बाद थाने गेट के पास पहुंचते ही महिला से बोला – एडिशनल एसपी हूं तुम्हें जेल भिजवा दूंगा। जिसपर महिला और बेटियों ने संतोष को गाली गलौज कर दिया।

दो वर्ष पूर्व मुकदमे में रिपोर्ट बदलने का आरोप

महिला ने घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट को बताया कि जमीन में मदद करने की आड़ पर संतोष कुरील ने उसके साथ लगभग दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। एक दिन संतोष ने साथी कैलाश और अवधेश के साथ दुष्कर्म किया, जिसका मुकदमा घाटमपुर थाने में दर्ज कराया था, मेडिकल रिपोर्ट के बाद ब्लड सैंपल जांच के लिए फोरेंसिक लैब लखनऊ भेजा गया, जिसका लिफाफा खुला होने के चलते डीएनए रिपोर्ट में छेड़छाड़ करके दुष्कर्म के मुकदमे में एफआर लगवा दी। महिला का आरोप है, कि संतोष कुरील उसे लगातार मुकदमे की पैरवी करने से मना कर रहा है।

देखे फोटो।

देखे वीडियो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here