छज्जा गिरने से किसान की मौत ,परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार

0
28

उन्नाव।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर मजरा गांव में छत का छज्जा गिरने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में चीख पुकार मची रही।
जानकारी के अनुसार, हसनपुर मजरा निवासी 60 वर्षीय पप्पू उर्फ रामौतार पुत्र गेंदनलाल शुक्रवार शाम अपने घर की दूसरी मंजिल पर सोए थे। शनिवार सुबह उन्हें अचानक उल्टी महसूस हुई, जिसके बाद वह छत के किनारे बने छज्जे की ओर गए।
इसी दौरान छज्जे का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया। इससे पप्पू उर्फ रामौतार करीब 20 फीट की ऊंचाई से नीचे खड़ंजे पर सर के बल आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक छा गया।
बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनके दो पुत्र पंकज और शोभित हैं। शनिवार दोपहर बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के क्षेत्र के नानामऊ गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here