बरवालिया ने निधान क्रिक्रेट क्लब को 50 रनो से हराकर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया

0
20

असोहा,उन्नाव।ब्लाक के मंगतखेड़ा मेला मैदान मे चल रहे मंगतखेड़ा प्रीमियर लीग मे शुक्रवार को पहला क्वाटर फाइनल मैच बरवालिया क्लब व निधान क्लब के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरवालिया की टीम निर्धारित 12 ओवर मे वकार और महेंद्र के 38-38 रनो की बदौलत 9 विकेट पर 143 रन बनाये। निधान क्लब की ओर से अभिषेक ने 4 विकेट व पीयूष ने 3 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी निधान क्लब की टीम निर्धारित ओवर भी नहीं खेल सकी और 10 ओवर 3 गेंदों पर 93 रनो पर आल आउट हो गयी। निधान क्लब की ओर से सनी ने 22 और सुजीत ने 17 रनो का योगदान दिया जबकि बरवालिया क्लब की ओर से रोहित सिंह ने 13 रन देकर 4 विकेट और वकार ने 13 रन देकर 2 लिये। रोहित सिंह को मैन ऑफ दी मैच की ट्राफी आयोजक राजा सिंह ने प्रदान की। अंपायरिंग हर्षित दीक्षित और पंकज सिंह ने व कमेंट्री अमित विमल व अमरकांत ने की। इस दौरान हर्ष सिंह ,भानु सिंह ,जेडी,उत्तम ,रानू ,बउवा ,अंकित ,गोलू विकास सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here