उन्नाव।बांगरमऊ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में रंगों का महापर्व होली हर्षोल्लास, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। फागुन की मस्ती में सराबोर युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने हर एक – दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
सुबह से ही शुरू हुआ रंगों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा, जिसमें ऊंच-नीच और गिले-शिकवे भूलकर हर कोई रंगीन नजर आया। वहीं कस्बा गंजमुरादाबाद में भी का बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फाग जलूस निकाला गया।
होली के पर्व पर नगर के मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक ‘होली है’ के जयकारों की गूंज सुनाई दी। टोली बनाकर निकले युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। जगह-
जगह स्थापित होलिका दहन स्थलों पर लोगों ने पूजा-अर्चना की। बुधवार परेवा के दिन रंग खेलने का दौर शुरू हुआ। वहीं बांगरमऊ कस्बा में आज गुरुवार को दोपहर तक रंग खेला गया और उसके बाद होली मिलन का सिलसिला शुरू हुआ।
कस्बा गंज मुरादाबाद में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार को फाग जुलूस निकाला गया। जहां सुरक्षा के कड़े इन्तजाम किये गए थे। अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद, एसडीएम बृजमोहन
शुक्ला, क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चन्द्र पाण्डेय पुलिस जवानों के संग मुस्तैद रहे। गौरतलब है कि पिछले साल फाग जुलूस निकालने के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। जिसे लेकर इस बार पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना रहा। वहीं गांवों में फाग गायन की महफिलें सजीं, जहां ढोलक और मजीरों की जुगलबंदी ने ग्रामीण परिवेश को जीवंत कर दिया।
वही गंज मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता विवेक सिंह पटेल ने गंज मुरादाबाद वह अपने गांव महोलिया सहित बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के तमाम गांव में जाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।




