उन्नाव।मस्जिद इमाम हुसैन में हाफिज हासिम ने सुनाई कुरान बांगरमऊ उन्नाव। मुकद्दस
रमजान में नगर की विभिन्न मस्जिदों में तरावीह की नमाज मे कुरान पाक मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। 14 वें रमजान को कई मस्जिदों में कुरान पाक का पहला दौर मुकम्मल हुआ। नगर के मोहल्ला नसीम गंज स्थित मस्जिद इमाम हुसैन में हाफिज हासिम ने कुरान पाक का पहला दौर मुकम्मल किया।
इस अवसर पर हाफिज कारी मौलाना मोबीन ने तरावीह की नमाज की फजीलत बयान करते हुए कहा कि तरावीह पढना सुन्नत मुअक्कदा है।
इस नमाज को जरूर पढना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और रहमत का महीना है।
उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा इबादत करने, कुरान की
तिलावत करने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। तरावीह के बाद मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
यहां पर कारी मोबीन मौलाना गुलाम नबी, मौलाना जीशान, कारी गुलाम वारिस, हाफिज यूसुफ़ मालिक हाफिज दिलसाद, हाफिज अल्ताफ वास्ती,अब्दुल हक़ मालिक आफताब मास्टर, मुफीस अहमद वारसी, सनी अहमद मोहम्मद हुसैन, हफ़ीज़ सभासद, मुस्ताक बरकाती, अंसार खान आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।




