अमौली,फतेहपुर। कस्बा में इन दिनों ब्लड जांच के नाम पर कई पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। स्वास्थ्य महकमा संचालित हो रही फर्जी पैथॉलाजी को बंद कराने में नाकाम साबित हो रहा है।कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बगल में एक ब्लड जांच के नाम पर एक लैब संचालित है जिसमें नाही कोई नाम लिखा है नाही कोई रजिस्ट्रेशन नंबर है। देखा जाए इसी तरह कई लैब संचालित हो रही हैं।जिन्हें झोलाछाप डॉक्टर शहरी डाक्टरों की तर्ज पर मरीज को देख कर खुली इन्हीं फर्जी पैथोलॉजी से जांच करा कर मनमुताबिक रिपोर्ट बनवा कर गरीबो की जेबों में डाका डाल रहे हैं।बिना नाम रजिस्ट्रेशन से संचालित यह लैब दीपांजलि पैथॉलाजी लैब के नाम से संचालित हो रही थी।बीते महीनों पहले इसी फर्जी लैब की खबर दैनिक भास्कर ने खबर प्रकाशित किया था जिसको संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर जांच बैठाई थी।इसके बाद विभागीय अफसरों की साठगांठ के बाद लैब संचालक ने बैनर को हटाकर लैब संचालित कर काली कमाई का जरिया बनाए हुए है क्षेत्रीय विभागीय अफसर भी फर्जी तरीके से चल रही लैबों को संरक्षण देकर केवल मलाई खाने में व्यस्त है तो उधर गरीब तीमारदार लैबों की जांच रिपोर्ट के आधार पर दवा खाकर जिंदगी को मौत के मुंह में डाल कर मजबूरन इनका शिकार हो रहे है।क्षेत्रीय अधीक्षक और जिले का स्वास्थ्य महकमा हाथ में हाथ धरे किसी अनहोनी के इंतजार में बैठा हुआ है।
इस बाबत डिप्टी सीएमओ को कई बार फोन मिलाने पर फोन नहीं उठा।




