बांगरमऊ, उन्नाव ।मुकद्दस रमजान के पहले अशरे में बारहवें रोजे़ को नगर एवं क्षेत्र में तरावीह के दौरान कुरान पाक मुकम्मल होने का सिलसिला चल रहा है। कुरान पाक मुकम्मल होने पर अल्लाह की बारगाह में मुल्क व कौम की तरक्की, अमन और खुशहाली की दुआएं मांगी जा रही हैं। नगर के नानामऊ तिराहा स्थित मस्जिद आलिमशाह में हाफिज मोहम्मद मेराज ने तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल किया। अंत में हाफिज मोहम्मद मेराज ने मुल्क में अमन एवं भाईचारे की दुआ मांगी।
इस मौके पर मोहम्मद मेराज ने बताया कि रमजान का महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना है, जिसमें कुरान पाक की तिलावत का खास महत्व है। आयोजक इजहार खान ने पेश इमाम हाफिज सिताब ने शीरनी तकसीम की । दुआ में हाफिज मोबीन, गयासुद्दीन गौसी मियां, मुफीस अहमद, मोइन अंसारी, मोहम्मद शफीक, मौलाना गुलाम नबी आदि शामिल हुई।




