कानपुर।बिठूर स्थित मातृछाया गुरुकुलम् में रविवार सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन रोहित मिश्रा एवं सह-संस्थापक शिल्पा मिश्रा के सानिध्य में समस्त आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान भव्य आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया,जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो उठा। मातृछाया गुरुकुलम् में कुल 35 बच्चों का यज्ञोपवित संस्कार विधिवत रूप से संपन्न कराया गया। यह पावन संस्कार पूज्य आचार्य रविशंकर किंकर महाराज के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राधा रानी एवं श्रीकृष्ण जी के साथ सभी श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली,जिससे परिसर आनंद और उल्लास से सराबोर हो उठा। समूचा आयोजन अत्यंत गरिमामय,अनुशासित एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग दो हजार से अधिक लोग रहे साथ ही सुमित छाबड़ा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे तथा आयोजन में सभी का महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।




