उन्नाव।प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत रु 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम के द्रष्टिगत आयोजन हुआ।
सांसद विधायक व जिला अधिकारी के हाथों चेक प्राप्त होंने पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खिले चेहरे।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का दिखाया गया लाइव प्रसारण। जिलाधिकारी जनपद उन्नाव नें कहा उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को शतप्रप्रति योजना का लाभ दिया जा रहा है,कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं। लाभार्थियों को कुल 339895 निःशुल्क घरेलू गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा।
सांसद उन्नाव डॉक्टर सच्चिदानंद साक्षी महराज जी की अध्यक्षता में माननीय सदर विधायक पंकज गुप्ता जी जिलाधिकारी गौरांग राठी जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रधानमंत्री उज्वला योजना के अंतर्गत रु 1500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण कार्यक्रम का आयोजन निराला प्रेक्षा ग्रह में किया गया। इस अवसर पर सांसद विधायक व जिलाधिकारी जी ने उज्ज्वला गैस योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान कर होली की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ऑनलाइन बटन दबाकर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में निःशुल्क गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का अंतरण किया।
जिसके क्रम में
जनपद उन्नाव के लाभार्थियों को कुल 339895 निःशुल्क
घरेलू गैस सिलेंडर रिफिल का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया जिसमें सांसद विधायक जिलाधिकारी जी व अन्य उपस्थित अधिकारियों व बड़ी संख्या में उपस्थित उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से संबोधन को सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज महिलाओं का सम्मान दिया जा रहा है सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही है सभी को न्याय मिल रहा है । विकास के साथ-साथ विरासत का भी ध्यान रखा जा रहा है आज महिलाएं सम्मान के साथ जी रही हैं मुख्यमंत्री प्रदेश को अपना परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं । जिलाधिकारी गौरांग राठी जी ने सभी अतिथियों अधिकारियों और लाभार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उज्ज्वला योजना के सभी वंचित परिवारों को लाभ दिया जा रहा है कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे ना इसका ध्यान रखा जा रहा है। कहा कि विकास की अग्रिम धारा में सभी लोग जुड़ सके इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह जिला पूर्ति अधिकारी राज बहादुर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुराग अवस्थी जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में उज्ज्वला योजना के लाभार्थी गण मौजूद रहे।
देखे फोटो।





