उन्नाव पुलिस की कार्रवाई: सोहरामऊ पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
18

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोहरामऊ पुलिस को सफलता मिली है।
पुलिस टीम द्वारा न्यायालय विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, उन्नाव से जारी वारण्ट के अनुपालन में वाद संख्या 440/25, अपराध संख्या 251/2022, धारा 13 जुआ अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इरफान पुत्र रज्जब अली (उम्र लगभग 45 वर्ष), निवासी ग्राम सहरावां, थाना सोहरामऊ, जनपद उन्नाव के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
जनपद पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here