होली पर अलर्ट मोड में पुलिस: बैजाखेड़ा गांव में पैदल गश्त, हुड़दंगियों को सख्त चेतावनी

0
21

सरसौल,कानपुर। महाराजपुर थाना पुलिस ने होली के मद्देनजर सलेमपुर मजरे बैजाखेड़ा गांव में पैदल गस्त की। एसएचओ राजेश कुमार और चौकी प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने गांववासियों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

एसएचओ राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि होली के त्योहार पर किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति शांति भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें लगातार गस्त कर रही हैं और असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। उन्होंने ग्रामीणों से मिल-जुलकर होली मनाने और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी से दूर रहने की अपील की।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here