नन्हे कदमों ने भरी उड़ान ग्रेजुएशन डे एवं “नन्हे रंग” का भव्य आयोजन किया गया

0
12

कानपुर।लाल बंगला,केडीए चौराहा स्थित लिटिल मिलेनियम परिसर में शनिवार को ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नए स्वतंत्र ब्रांड “नन्हे रंग” का भव्य शुभारंभ भी किया गया वही मुख्य अतिथि डॉ. दिव्या चौधरी, निदेशक, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट रहीं। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करी गई तथा “नन्हे रंग” का फीता काटकर शुभारंभ किया गया वही उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की संचालिका दिव्या अग्रवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने ग्रेजुएशन गाउन पहनकर मंच पर ग्रेजुएशन वॉक की,जिससे अभिभावकों की आंखें गर्व और भावुकता से भर उठीं। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं जिनमें आकर्षक नृत्य और होली फ्रोलेक सेलिब्रेशन विशेष आकर्षण रहे। विद्यालय की संचालिका दिव्या अग्रवाल ने सभी अभिभावकों,अतिथियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन समूह छायाचित्र एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ। पूरे परिसर में उल्लास,रंग और नई शुरुआत की उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में शिक्षिकाएं निदा,त्रिप्ती,अदीबा,हर्षिता, स्नेहा,प्रिया,एकता तथा मोहम्मद वकील उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here