कानपुर।द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के होनहार खिलाड़ी शिवम पाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए यूटीटी पैरा सीनियर टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2025-26 (मध्य प्रदेश) के क्लास-7 वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में शिवम ने मध्य प्रदेश के खिलाड़ी को सीधे सेटों में 3-0 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। पूरे मुकाबले के दौरान उनका आत्मविश्वास, तेज रफ्तार खेल और सटीक शॉट्स देखने लायक रहे।
शिवम पाल की इस उपलब्धि के पीछे उनके कड़े परिश्रम और कोच का विशेष मार्गदर्शन रहा है। टीएसएच के कोच के निर्देशन में निरंतर अभ्यास और रणनीतिक तैयारी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। यह जीत न केवल शिवम की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि टीएसएच के लिए भी गर्व और सम्मान का क्षण है।
इसके पहले शिवम ने 18 फरवरी को शिवम पाल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया था। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट शहर में आयोजित आईटीटीएफ वल्ड पैरा फ्यूचर गोल्ड कोस्ट 2026 प्रतियोगिता में शिवम ने मिश्रित युगल वर्ग में रजत पदक तथा पुरुष युगल वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था। इस एक ही अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में तीन पदक जीतकर उन्होंने भारतीय पैरा खेल जगत में अपनी सशक्त पहचान स्थापित किया था।




