समूही प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक वार्षिकोत्सव संपन्न,कार्यक्रम में पहुंची विधायक ने विद्यालय निर्माण का दिया आश्वासन

0
25

संवाददाता,घाटमपुर। तहसील क्षेत्र यमुना पट्टी के अग्रणी प्राथमिक विद्यालय समूही में शनिवार को विद्यालय के नौनिहालों द्वारा वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ आयोजित कार्यक्रम में देश भक्ति एवं शिक्षा सुधार संबंधी गीत संगीत, नाट्य कला प्रस्तुति की गई इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, तहसीलदार अंकिता पाठक, विधायक सरोज कुरील ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अति उत्साहित होते हुए सभी ने अपने बचपन को याद को ताजा किया विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम के संचालक ने बताया कि तहसील क्षेत्र के अंतिम छोर यमुना पट्टी स्थित विद्यालय में बीते तीन वर्षों से बच्चे बिना छत के धूप बरसात और सर्दी में शिक्षा अर्जित करके जिले में अपनी एक अलग पहचान बनाई है बावजूद इसके सरकार द्वारा आज तक भवन नहीं नसीब हुआ है! जिस पर एसडीएम व तहसीलदार ने हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया है! वहीं विधायक सरोज कुरील ने प्रधानाचार्या प्रियंका तिवारी सहित सभी अध्यापकों व बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने कई बार उच्चाधिकारियों से मिलकर विद्यालय भवन की मांग की है लेकिन किन्ही कारणों बस अभी तक नहीं हो पाया है! लेकिन अगर आने वाले दो महीनों में भवन निर्माण शुरू नहीं होता है! वो अपनी निधि से विद्यालय भवन का निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया है! कार्यक्रम के दौरान विधायक सरोज कुरील सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों का प्रधानाचार्या प्रियंका तिवारी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए!कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति सहित विधायक प्रतिनिध मनीष तिवारी, भाजपा नेता दीपू दुबे, निरंजन प्रजापति, हसन वारसी, समूही प्रधान बृजेंद्र निषाद, ओम प्रजापति सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here